देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी में से एक Ola Electric ने हालही में कुछ दिन पहले ही Ola Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था।
अब कंपनी जल्द ही एक और नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अब अपनी नई Ola Roaster Electric Bike को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। ये बाइक को कल यानी 5 फरवरी को ही आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद Ola इलेक्ट्रिक कम्पनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में बाइक का टीजर शेयर करते हुए बताया है।
अगर आप लंबे समय से अपने लिए कोई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे है, तो ये स्टाइलिश बाइक आपको जरूर पसंद आएगी। तो चलिए जानते है, Ola Roaster Electric Bike से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में किस- किस तरह के फीचर्स देखने मिलेगा, इसकी बैटरी कितनी पावरफुल परफॉर्मेंस देगी, साथ ही बाइक की कीमत कम्पनी क्या रखने वाली है, इन सबकी जानकारी आपको अच्छे से इस आर्टिकल में समझाया है।
Ola Roadster X Electric Bike Design
बाइक का डिजाइन दिखने में काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लगता है। कंपनी ने खासकर युवा राइडर को ध्यान में रखते हुए बाइक को डिजाइन किया है। तो चलाए जानते है इस बाइक की डिजाइन के बारे में। सबसे पहले बाइक के एक शानदार LED हैडलाइट लगा हुआ है, जिससे बाइक दिखने में फ्यूचरिस्टिक और मॉडर्न लुक वाला लगता है। बाइक की ये डिजाइन लोगों को बहुत अधिक पसंद आ रहा है। साथ ही इसमें 18 इंच का एलॉय व्हील भी देखने मिलता है।
Ola Roadster X Electric Bike Features & Specification
इस इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी कई तरह के स्मार्ट और एडवांस फीचर्स देने वाली है। इनमें से कुछ फीचर्स के बारे में हमने आगे बताया हैं। इसमें आपको 4.3 इंच का LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो कि Move OS 5 पर आधारित है, क्रूज कंट्रोल, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, डिजिट की अनलॉक, Ola इलेक्ट्रिक ऐप कनेक्टिविटी के साथ और भी कई सारे फीचर्स की भरमार है इस बाइक में।
साथ ही बाइक में आपको कई तरह के अलग अलग राइडिंग मोड भी मिल जाएगा, राइडर अपने मुताबिक राइडिंग मोड का चयन करके बाइक को चला सकते है।
Ola Roadster X Electric Bike Battery
आपको बता दे, Ola इलेक्ट्रिक कंपनी इस बाइक को तीन वेरिएंट – Roadster X, Roadster और Roadster Pro में लॉन्च करने वाली है। बाइक वेरिएंट के मुताबिक इसमें बैटरी पैक लगाया गया है, जिसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। इसके Roadster X में 2.5 kWh, Roadster में 3.5 kWh और Roadster Pro में 4.5 kWh की बैटरी देखने मिलेगी। इसके अलावा आपको बता दे, की बैटरी पैक के अनुसार बाइक में अलग अलग रेंज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक बाइक 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड सिर्फ 2.8 सेकेंड में पकड़ सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 124 किलोमीटर प्रतिघंटा है, यानी रफ्तार के मामले में ये इलेक्ट्रिक बाइक किसी से पीछे नहीं है।
इस बाइक में आपको तीन तरह के राइडिंग मोड – Eco, Sports और Normal देखने मिलेगा, राइडर अपने मुताबिक किसी भी मोड में बाइक को चला सकते है।
हालांकि, अब तक बाइक में लगी बैटरी कितनी पावरफुल होगी और इससे कितना बेहतर परफॉर्मेंस मिल पाएगा। इसकी अधिक जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं बताया गया है। ऐसा ऐसा लगता है, की अब एक ही बार जब ये बाइक लॉन्च होगी, तभी बाकी की जानकारी का खुलासा हो पाएगा। जैसे ही इस बारे में हमें कुछ पता चलता है हम आपको बता देंगे।
Ola Roadster X Electric Bike Price
हमने आपको इस Ola Roadster X Electric Bike Price की पूरी जानकारी दी है, जिसमें इसका डिजाइन कैसा होगा, इसमें कौन कौन से फीचर्स मौजूद होंगे, ये सब जानने के बाद अब हम आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत बताएंगे, जो सबसे जरूरी है। इसकी कीमत
74,999 रुपए से शुरू होती है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 99,999 रुपए तक जाती है। ये कीमत जो हमने आपको बताया है, वो ex-showroom price है। आपके शहर के मुताबिक इन कीमतों में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:Tata Sierra EV जल्द आ रहा है, होश उड़ाने, एडवांस फीचर्स से लैस, क्या होगी कीमत!