HomePhoneOppo Find N5 Launch Date हुआ कंफर्म, सबसे पतला फोल्डेबल फोन, धांसू...

Oppo Find N5 Launch Date हुआ कंफर्म, सबसे पतला फोल्डेबल फोन, धांसू कैमरा क्वालिटी वाला!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आजकल कई कंपनियां बाजार में फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की रेस में भाग रही है, जिसमे Oppo कंपनी भी कहाँ पीछे रहने वाली है। इन्होंने भी खुद को रेस में आगे रखने के लिए Oppo Find N5 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च करेगी। फोन का लुक इतना स्टाइलिश और स्लिम है, की लोग इसकी तारीख करते थक नहीं रहे है। अब बस कुछ दी दिनों का इंतेज़ार है, जब Oppo कंपनी इसे लॉन्च कर देगी। 

कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है। लॉन्च होने से पहले Oppo Find N5 Specifications की कुछ जानकारी सामने आई है, जैसे इसका डिजाइन, कैमरा सेटअप, प्रोसेसर, ये सब कुछ के बारे में हम आपको आज के इस आर्टिकल में बताएंगे, तो चलिए जानते है। 

Oppo Find N5 Features & Camera Specification

फोटोग्राफी के मामले में ये फोल्डेबल फोन बाकी स्मार्टफोन को काफी तगड़ा टक्कर दे सकती है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप, 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।

Oppo Find N5 Design

ओप्पो कंपनी का कहना है, ये दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होने वाला है, जो सिर्फ 4.22 mm पतला है, अनफोल्डेबल की स्थिति में। फोन दिखने में भले ही पतला है, मगर बिल्ड क्वालिटी बेहद ही मजबूत है। इसमें IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग के साथ आता है। बताया जा रहा है, की इसे TUV Rheinland Crease सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है। इसे तीन कलर ऑप्शन : Dusk Purple, Jada White और Setin Black में उपलब्ध होगा। अब हम बात करेंगे, इसके डिसप्ले स्पेसिफिकेशन की, जो कि 6.6 इंच है, जब इसे फोल्ड किया जाता है। 

जबकि अनफोल्ड की स्थिति में 8.12 इंच का हो जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यानी फोन काफी स्मूथ और फास्ट कार्य करेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए इसके साइड में जगह दी गई है, जिससे आप फोन अनलॉक कर सकेंगे। फोन का कुल वजन 229 ग्राम है।

Oppo Find N5 Processor & Storage

ये फोल्डेबल फोन का लुक जितना स्टाइलिश है, उतना ही पावरफुल इसमें लगा प्रोसेसर है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite का दमदार परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर होगा, जो इसे किसी भी फोल्डेबल फोन में मिलने वाला प्रोसेसर में सबसे पॉवरफुल बनाता है। ये फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS पर चलता है। इसमें आप गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकेंगे।

इसके अलावा इसमें 5,600mAh की बैटरी भी लगी है, जो फोन को दिनभर काफी अच्छा बैकअप देती है। यह फोन वायर्ड और वायरलेस दोनों तरह के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसका वायर्ड चार्जर 80W का है, जबकि वायरलेस चार्जिंग 50W का मिलता है। इस फोन में 12GB और 16GB RAM ऑप्शन होगा, जो 256GB, 512GB और 1TB के स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Find N5 Launch Date & Price

Oppo Find N5 को इसी साल 20 फरवरी में लॉन्च जायेगा। ये लॉन्चिंग इवेंट सिंगापुर में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में बताया है। फोन सबसे पहले China में लॉन्च होगा। भारत में इसकी लॉन्च कब तक होगी, ये बताना काफी मुश्किल है। बस इतनी जानकारी है, की भारतीय बाजार में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को Oneplus Open 2 के नाम से लाया जायेगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ये बताया जा रहा है कि Oneplus कंपनी इस साल अपना कोई भी फोल्डेबल फोन बाजार में लाने की तैयारी में नहीं है। अगर कंपनी लॉन्च करने वाली होगी, तो इसकी जानकारी आपको दे दी जाएगी।

ये तो हो गई, लॉन्च डेट की बात, अब बारी आती है इसकी कीमत जानने की। आपको बता दे, Oppo कंपनी ने अब तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, मगर कुछ रिपोर्ट्स कह रही है कि ये ₹1,29,999 से ₹1,59,990 के आस पास हो सकती है। ये सिर्फ एक अनुमानित कीमत है। सही कीमत का पता लॉन्च होने के बाद ही चलेगा।

निष्कर्ष

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन दिखने में बेहद ही स्टाइलिश और स्लिम लुक वाला है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे है। पहले इस फोन को china में ही लॉन्च किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने की अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अब 20 फरवरी को ही पता चल पाएगा, ये फोन कितना बेहतर है बाकी कंपनियों के फोल्डेबल फोन के मुकाबले। जो हमें अब कुछ ही दिनों में पता चल ही जाएगा। 

यह भी पढ़ें:Motorola Edge 60 Pro को मिला BIS सर्टिफिकेट, जल्द मारेगी धांसू एंट्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
sudhir
sudhirhttp://motorshala.com
My name is S.Kumar, and I am a web developer. I Have 2 years of experience and this is my website on which I keep posting posts related to automobile, tech, government schemes, and jobs
RELATED ARTICLES

Most Popular